मेघू घाट नाव हादसा अपडेट :अब तक तीन शव बरामद, दस लोग लापता

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कटिहार जिला मुख्यालय से दूर कटिहार के मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद प्रखंड के दक्षिणी करीमल्लापुर पंचायत के मेघू घाट से 17 की संख्या मे नाव पर सवार हो कर स्थानीय लोग गंगा नदी के उस पर झारखण्ड के इलाके मे अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे जहाँ बीच गंगा मे नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार होने पर गंगा की ऊँची लहरों मे अनियंत्रित होकर नाव डूब गयी, जिसमे अब तक तीन शव बरामद किये जा चुके है.

जिसमे दो बड़े और एक छोटी बच्ची शामिल है जबकि चार लोग तैर कर बाहर निकले जिन्हे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है जबकि अभी भी आठ से दस लोग लापता है, घटना के काफ़ी देर बाद प्रसाशनिक अमला मौके पे पहुचे है, घटना के चार घंटे बीतने के बाद भी ndrf या sdrf की टीम मौके पे नहीं पहुंची है, स्थानीय गोताखोर की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है, पीड़ित परिवार सरकार से मुवाब्जे की मांग कर रहे है, स्थानीय विधायक मनोहर कुमार सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पे मौजूद है हलाकि कोई भी प्रसाशनिक पदाधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article