पुलिस को धक्का मारकर पटना सिविल कोर्ट से कैदी फरार, चारों ओर पुलिस ने लगाई चौकसी, कई मामले में आरोपी है कुख्यात

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बड़ी खबर पटना से आ रही। जहां सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए स्पेशल कैदी फरार हो गया। बताया जा रहा कि कैदी ने पुलिस के जवान को धक्का मारा जिसके बाद वह फुर्र हो गया। वहीं कैदी के फरार होने के बाद कोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। चारों ओर पुलिस फैल गई और उसकी छानबीन शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने कैसे भी करके कैदी को पकड़ लिया।

सुरक्षाकर्मियों ने सिविल कोर्ट के नए बिंल्डिंग के गेट को भी बंद कर दिया था। वहीं काफी मशक्कत के बाद सुरक्षाकर्मियों ने कैदी को गिरफ्तार किया। बता दें कि गिरफ्तार अपराधी पर बम ब्लास्ट कर कैदी भगाने समेत हत्या, आर्म्स एक्ट और कई मामलों में मुख्य आरोपी है। कैदी कुख्यात अपराधी सोनू है जो कि मालसलामी का रहने वाला है। वहीं पुलिस ने फिर से कैदी पर शिकंजा कस लिया है। कैदी के मंसूबे पर पानी फेर दिया है। उसे पकड़कर लाया गया। जिसके बाद कुख्यात पर एक और मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

Share This Article