पटना में महिला को जॉब दिलाने के नाम पर गैंग रेप, तीन ऑटो चालक गिरफ्तार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना में एक शादीशुदा महिला से गैंग रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि महिला को नौकरी देने का झांसा देकर चार ऑटो चालक ने महिला से दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला द्वारा शोर मचाने के बाद आसपास के लोग इक्ठ्ठा हुए और चारों को पकड़ लिया। सभी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने आरोपों को हिरासत में ले लिया और छानबीन में जुट गई।

बता दें कि महिला खगौल की रहने वाली है। वह फल बेचने का कार्य करती है। महिला एक दिन फल बेच रही थी। तभी उसके दुकान पर तीन ऑटो चालक पहुंचे। उन्होंने महिला को जॉब दिलाने की बात कही। महिला भी उनकी बात में आ गई। महिला का पति काफी समय से बीमार है। जिसके कारण घर में पैसे लाने का भार महिला के ऊपर है। इसलिए महिला पैसे कमाने की लालच में उनकी बातों में आ गई। जिसके बाद वह  महिला को अपने साथ ले गए और कोतमा स्थित एक मकान में ले जाकर बारी-बारी से महिला के साथ जबरन गैंगरेप किया।

घटना के बाद महिला के शोर शराबा मचाने के बाद वहां आसपास के लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों के जमा होते ही तीनों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। इस बीच लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। स्थानीय लोगों द्वारा खगोल थाने को सूचना दी गयी। वारदात की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पटना पुलिस की टीम ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में लगी है।

Share This Article