14 वर्षीय किशोर की गंडक नदी में स्नान के दौरान डूबने से मौ*त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-वैशाली में दोस्तों के साथ गंडक नदी में स्नान करने गए 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई है जिससे इलाके मे हरकंप मचा है। मामला लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गंडक नदी घाट की है जहाँ 14 वर्षीय किशोर अपने तीन-चार दोस्तों के साथ गंडक नदी में स्नान करने गया था स्नान करने के दौरान वह डूबने लगा किशोर को डूबता हुआ देख उसके साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

बच्चों के चिखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उक्त घटनास्थल गंडक घाट पर पहुंचे। जहां किसी तरह किशोर को गंडक नदी से बाहर निकाला और लालगंज के रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article