News PR Live
आवाज जनता की

AIG रूपक कुमार के पास निकला करोडों का खजाना, पटना में 3 करोड़ का मकान, पचास लाख के गहने समेत अन्य प्रॉपर्टी का खुलासा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। पटना में SVU की टीम ने आज जेल के AIG रूपक कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की। उनके कई आवास और दफ्तर पर छापेमारी के दौरान काफी धन और प्रॉप्रटी का ता चला है। बता दें कि केवल पटना में करीब दो से तीन करोड़ लागत का भव्य 3 मंजिला मकान मिला। छापेमारी में 5.80 हजार रू नकद बरामद किये गये हैं। वहीं लगभग पचास लाख मूल्य के गहने भी मिले हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

एसवीयू की रेड में बिहार से लेकर झारखंड, नोयडा, बेंगलुरू में जमीन के कई प्लॉट-फ्लैट मिले हैं। बता दें कि इस छापेमारी में लगभग 2 करोड़ रू से अधिक की संपत्ति का पता चला। पटना के आशियाना नगर फेज 2 -सी ब्लॉक में आलीशान मकान है। मकान की कीमत लगभग तीन करोड़ की लगाई है। वहीं इस तीन मंजिला मकान के साजो-समान में लाखों रुपए खर्च किए गए हैं। घर में साज सजावट के सामान देखकर अधिकारियों ने अनुमानित उसकी कीमत लाखों रुपए की लगाई है। छापेमारी के दौरान आवास से लाखों रुपए के सोने के गहने मिले। जिनका मूल्यांकन किया जा रहा। अनुमानित कीमत करीब पचास लाख से अधिक आंकी जा रही।

इसके अलावा इनकी 4 राज्यों में संपत्ति के कागजात मिले हैं। राँची में फ्लैट और जमीन, सिलीगुड़ी में फ्लैट और जमीन, जमशेदपुर में फ्लैट -जमीन, देवघर में जमीन, बेंगलुरु में जमीन, नॉएडा में जमीन-दुकानें, पटना में फ्लैट-जमीन और आलीशान मकान। इसके अलावा कुल 6 लाख कैश और 50 लाख से ज्यादा के गहने मिले। पटना के बिहटा में जमीन का प्लॉट है। पटना के लोदीपुर में फ्लैट है, बेंगलुरु में जमीन के प्लॉट खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.