गया में रोटरी क्लब ऑफ गया युवा का 12वां इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, स्मिता पोद्दार बनीं अध्यक्ष

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क :रोटरी क्लब ऑफ गया युवा का 12वां इंस्टॉलेशन समारोह और रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 (2026-27) की आधिकारिक यात्रा शनिवार शाम गया के होटल सुप्रीम में भव्य और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद सेवा, समर्पण और नए नेतृत्व की नई शुरुआत का शुभारंभ हुआ।

समारोह में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं, जबकि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन संदीप नारंग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटेरियन राजेश परकेरिया, डिस्ट्रिक्ट असिस्टेंट सेक्रेटरी रोटेरियन दीपक चड्ढा, असिस्टेंट गवर्नर जोन-12 रोटेरियन विजय भालोटिया, असिस्टेंट गवर्नर जोन-11 रोटेरियन अर्चना गोयनका सहित गया और बोधगया के विभिन्न रोटरी क्लबों व इनर व्हील क्लबों के पदाधिकारी, वरिष्ठ रोटेरियन, उद्योगपति और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


स्मिता पोद्दार ने संभाली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
समारोह के दौरान रोटेरियन स्मिता पोद्दार को वर्ष 2026-27 के लिए रोटरी क्लब ऑफ गया युवा का अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। वहीं रोटेरियन डॉ. सुरभि ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली। इसके साथ ही नवगठित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्यों ने भी अपने-अपने दायित्वों की शपथ ली।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ गया युवा ने अपने सेवा परिवार का विस्तार करते हुए 14 नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता भी प्रदान की। इससे पहले निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन राहुल महाजन ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों और सामाजिक कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
चार सामाजिक परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ
इंस्टॉलेशन समारोह से पहले रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग और पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संदीप नारंग की मौजूदगी में चार महत्वपूर्ण सामाजिक परियोजनाओं की शुरुआत की गई।
इनमें शामिल हैं—
सहेली सेंटर
सेनेटरी पैड निर्माण मशीन
वृक्षारोपण अभियान
रोटरी पब्लिक इमेज अभियान
इन परियोजनाओं का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाना है।
‘रोटरी फ्यूजन कॉमिक बुक’ का हुआ लोकार्पण
समारोह का मुख्य आकर्षण रोटरी फ्यूजन कॉमिक बुक का भव्य लोकार्पण रहा। इसका विमोचन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग ने किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी के सामाजिक कार्यों को कॉमिक शैली में प्रस्तुत करना एक रचनात्मक और प्रभावी प्रयास है, जो आम लोगों तक सेवा कार्यों की जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
स्थायी बदलाव का संकल्प
अपने प्रेरणादायी संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग ने रोटरी वर्ष 2026-27 की थीम “Create Lasting Impact” का उल्लेख करते हुए समाज में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया। उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ गया युवा द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए क्लब के प्रयासों को अनुकरणीय बताया।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों और सदस्यों ने साथ मिलकर भोजन का आनंद लिया। यह आयोजन रोटरी क्लब ऑफ गया युवा की सेवा यात्रा में एक और यादगार अध्याय साबित हुआ, जहां नए नेतृत्व, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article