- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
भागलपुर- एक तरफ जहां चुनावी माहौल है वहीं दूसरी ओर शहर में भक्तिमय बाहर है, चैती छठ रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। इसी बीच हर साल की भांति इस बार भी शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभा यात्रा में शहर के हजारों लोगों के शामिल होने की संभावनाएं हैं जिसको लेक सुरक्षा के लिए प्रशासन को भी लिखित आवेदन दे दिया गया है।
वही इसको लेकर आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें बताया गया 15 अप्रैल को यह भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली जाएगी यह शोभा यात्रा घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर शहर भ्रमण करेगी वही इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण श्री राम की भव्य प्रतिमा बाहुबली हनुमान और भक्ति मय बैंड की धुन रहेगी, समिति के लोगों ने शहर वासियों को इस शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

