15 पैकेट गांजा के साथ दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, भभुआ थाने के पुलिस ने की कार्रवाई

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर,15 पैकेट गांजा के साथ दो गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कैमूर जिले के भभुआ थाने की पुलिस ने की है। भभुआ थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। गुप्त सूचना के आधार पर भभुआ थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिकरा गांव स्थित एक घर के अंदर भूसा में छुपाकर रखा गया 4 लाख रुपये कीमत के 15 पैकेट गांजा बरामद करते हुए सिकरा गांव निवासी दो सगे भाईयों को पुलिस ने धर दबोचा है।

बबुआ विंद के बेटे शिवबचन विंद और गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई। थाने में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कागजी करवाई करते हुए मेडिकल जांच कराया। मेडिकल जांच के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसकी जानकारी भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने सदर थाने में प्रेसवार्ता करते हुए दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article