News PR Live
आवाज जनता की

16 फरवरी से पंडित गिरीश नारायण महाविद्यालय परसथुआँ में 125 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का होगा भव्य आयोजन।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

- Sponsored -

- Sponsored -

16 फरवरी से पंडित गिरीश नारायण मिश्र महाविद्यालय परसथुआँ में 125 कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी पंडित गिरीश नारायण मिश्र महाविद्यालय परसथुआ के सचिव मंजीव मिश्रा के द्वारा दी गई। वही श्री सचिव ने कहा कि परसथुआँ के लोगों की यह इच्छा हुई कि एक बार हमारे यहां भी यज्ञ किया जाए। इसके बाद मेरे द्वारा जियर स्वामी जी महाराज से अनुरोध किया गया मेरे अनुरोध को श्री जीयर स्वामी जी ने स्वीकार किया और 16 फरवरी 2024 से 21फरवरी 2024 तक 125 कुण्डीय महा यज्ञ कराने का समय सुनिश्चित किया गया है। इसके बाद से हम लोग यज्ञ की तैयारी में जुट गए हैं। वही श्री मिश्रा ने कैमूर, रोहतास सहित शाहाबाद के सभी लोगों से इस यज्ञ में भाग लेने का अपील भी किया है ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.