बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में विभाग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। तबादला किए गए अधिकारियों में अपर सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव और अपर समाहर्ता स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

तबादले की सूची में प्रमुख रूप से बेतिया के अपर जिला दंडाधिकारी (ADM) राजीव कुमार सिंह का नाम है, जिन्हें अब पटना स्थित जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सुपौल के अपर जिला दंडाधिकारी राशीद कलीम अंसारी को सामान्य प्रशासन विभाग में प्रशासनिक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इन तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था में तेजी और कुशलता लाने के उद्देश्य से देखा जा रहा है। राज्य सरकार के इस कदम को शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावशाली और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article