2 फीट जमीन के लिए पिता-पुत्र ने महिला की कर दी हत्या पुलिस ने किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- NALANDA- नालंदा से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है महज थोड़ी सी जमीन के लिए महिला की पिटाई के बाद इलाज के दौरान जख्मी महिला की मौत हो गई है।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आपको बता दे की यह पूरा मामला सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत पाकी गांव का बताया जा रहा है जहां निवासी शैलेंद्र सिंह की पत्नी मीना देवी के रूप में पहचान हुई है इस घटना को लेकर मीना देवी के बेटे ने बताया कि गुरुवार को उसकी मां घर से शाम के वक्त बाहर निकली तभी मिथिलेश सिंह और कुंदन कुमार के द्वारा मारपीट किया जाने लगा।

 

 

दोनों पिता पुत्र के द्वारा मारपीट कर महिला को अधमरा कर दिया उसके बाद आनन-फानन महिला को इलाज के लिए सिलाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने रेफर कर दिया।

 

 

इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई है परिजनों ने बताया कि 2 फीट जमीन का विवाद करीब 10 वर्षों से चल रहा था आरोपी पहले से ही 2 फीट जमीन लिया हुआ था और भी जगह का डिमांड कर रहा था इसी को लेकर हमेशा झगड़ा होता था आज हमारी मां को जमीन के बदले जान गवानी परी।

 

वही इस मामले को लेकर पुलिस तमाम तरह की छापेमारी कर रही है वही बेटे पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article