”हर दिन मनाएं पर्यावरण दिवस” संदेश के साथ 200 पौधारोपण अभियान

हर गांव हरा-भरा हो, हर सांस शुद्ध हवा के साथ हो

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया- “विश्व पर्यावरण दिवस हर रोज मनाएं, कदम से कदम मिलाकर ऑक्सीजन बचाएं” — इसी संदेश के साथ गया जिले के नैली गांव में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व सुमित कुमार ने किया, जिनके प्रयासों से पोखरा परिसर में करीब 200 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान सुमित कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें बचाने की अपील की। उन्होंने बताया कि वे अपने आय का लगभग 2–3 प्रतिशत हिस्सा हर वर्ष पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण कार्यों में लगातार खर्च करते हैं। अब तक वे लगभग “एक लाख सत्तावन हजार” पौधों का वितरण और रोपण कर चुके हैं।
‘ग्रीन विलेज’ बनाने का लक्ष्य
सुमित कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य हर गांव को हराभरा बनाना है, ताकि लोगों को शुद्ध हवा और स्वच्छ ऑक्सीजन मिल सके और एक स्वस्थ जीवन सुनिश्चित हो। इसी उद्देश्य के तहत उन्होंने “ग्रीन विलेज” नामक एक व्यापक मुहिम की शुरुआत की है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जरूरतमंद लोगों को भविष्य में भी मुफ्त पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी
इस पौधारोपण कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन में कौशल कुमार, जय प्रकाश, रणजीत कुमार, नीरज शुक्ला, नीरज कुमार, वशिष्ठ कुमार, रूपेश कुमार, सुजीत कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और लगाए गए पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी भी साझा की। गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article