News PR Live
आवाज जनता की

23 दिसंबर को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का जनसंवाद कार्यक्रम होगा आयोजित।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड के सरदार पटेल स्टेडियम में 23 दिसंबर को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एक जनसंवाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से लगातार लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव रामकेश्वर प्रसाद उर्फ पप्पू और जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट लगातार नालंदा जिले के बीस प्रखंडों में घूम-घूम कर लोगों को इस जनसंवाद में शिरकत करने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

इस जनसंवाद को लेकर तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही है। इस दौरान लोजपा नेता रामकेश्वर प्रसाद ने कहा कि बिहारियों के चेहरे पर से गायब मुस्कान को चिराग पासवान ने वापस लाने का बीड़ा उठाया है। बिहार की आवाम चिराग पासवान की ओर टकटकी लगाकर आशा भरी निगाहों से देख रही है।

बिहार में लचर शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था और व्याप्त कुव्यवस्था को दूर करने को लेकर चिराग पासवान ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट कार्यक्रम के तहत लोगों को इस अभियान से जोड़ने का काम कर रहे हैं। ताकि लोगों को उनका हक मिल सके।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.