डकैती की योजना बनाते तीन अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक जिंदा कारतूस एवं एक देसी कट्टा किया बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुंगेर : बरियारपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित ईट भट्ठा के समीप से तीन अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार! इन अपराधियों के पास से एक मोबाईल और एक देसी कट्टा के साथ एक कारतूस किया बरामद!बरियारपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि विजयनगर के समीप ईट भट्ठा पर रविवार की देर रात्रि कुछ अपराधी के द्वारा डकैती की योजना बनाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें ईट भट्ठा के समीप से बासुकी मंडल का पुत्र बादल कुमार उर्फ कल्लू, अशोक मंडल का पुत्र मिट्ठू कुमार एवं बटेश्वर मंडल का पुत्र छोटू कुमार उर्फ अमर कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबकि दो अन्य अपराधी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अपराधी की तलाशी के क्रम में कल्लू के पॉकेट से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जबकि मिट्ठू के कमर से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। सभी अपराधी डकैती की योजना बना रहे थे।

पुलिस की सख्ती के बाद अपराधियों ने कबूल किया कि 24 अप्रैल की रात्रि में भी पांच की संख्या में अपराधी ने विजयनगर चौक के समीप एनएच से गुजरने बाले वाहन चालकों से मारपीट एवं छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद किसी भी वाहन चालक ने इसकी सूचना नहीं दी। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सूचना उपलब्ध कराई गई थी। सूचना के आधार पर अपराधी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था। मामले को लेकर थाना में कांड संख्या 21/24 दर्ज कर लिया गया है। सभी गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत हेतु मुंगेर न्यायालय भेज दिया गया। छापेमारी टीम में एसआई रविंद्र कुमार के साथ पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article