बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी बहाली, BPSC जल्द जारी करेगा TRE-4 का नोटिफिकेशन

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (TRE-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। शिक्षा विभाग ने विषयवार और कक्षावार रिक्तियों का विस्तृत प्रस्ताव बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दिया है। अब आयोग जल्द ही आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जारी कर सकता है, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

चारों स्तर के स्कूलों में होगी नियुक्ति
TRE-4 के तहत प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी रिक्तियों का अंतिम प्रस्ताव आयोग को सौंप दिया है और अब भर्ती प्रक्रिया अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है।
11वीं-12वीं में सबसे ज्यादा 16,101 पद
उच्च माध्यमिक विद्यालयों (कक्षा 11वीं-12वीं) के लिए 22 विषयों में कुल 16,101 पद स्वीकृत किए गए हैं।
सबसे अधिक रिक्तियां इन विषयों में हैं—
रसायन विज्ञान (Chemistry) – 3,695 पद
भौतिक विज्ञान – 1,758 पद
अंग्रेजी – 1,321 पद
वनस्पति विज्ञान – 1,078 पद
मनोविज्ञान – 1,030 पद
वहीं सबसे कम पद इन विषयों में हैं—
उद्यमशीलता – 58 पद
लेखाशास्त्र – 66 पद
दर्शनशास्त्र – 80 पद
व्यवसाय अध्ययन – 133 पद
9वीं-10वीं के लिए 3,877 शिक्षकों की भर्ती
माध्यमिक विद्यालयों (कक्षा 9वीं-10वीं) में 3,877 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी 38 जिलों के लिए विषयवार और जिलावार रिक्तियों का विवरण तैयार किया है।
सबसे अधिक रिक्तियां इन विषयों में हैं—
सामाजिक विज्ञान – 756 पद
अंग्रेजी – 696 पद
उर्दू – 660 पद
गणित – 570 पद
विज्ञान – 463 पद
इन जिलों में सबसे ज्यादा पद
9वीं-10वीं की भर्ती में पटना, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, गया, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, सारण और पूर्णिया में सबसे अधिक रिक्तियां निर्धारित की गई हैं।वहीं शेखपुरा, शिवहर, अरवल, लखीसराय और जमुई जैसे छोटे जिलों में विद्यालयों की संख्या कम होने के कारण पद भी अपेक्षाकृत कम रखे गए हैं।
प्राथमिक विद्यालयों में 3,847 पद
कक्षा 1 से 5 तक कुल 3,847 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है।
सामान्य विषय – 3,065 पद
उर्दू – 757 पद
बांग्ला – 25 पद
6वीं से 8वीं में विज्ञान-गणित और अंग्रेजी की सबसे अधिक सीटें
कक्षा 6 से 8 तक कुल 8,563 पदों पर भर्ती होगी।
विषयवार रिक्तियां इस प्रकार हैं—
विज्ञान एवं गणित – 2,188 पद
अंग्रेजी – 1,929 पद
संस्कृत – 1,225 पद
सामाजिक विज्ञान – 1,190 पद
हिंदी – 1,096 पद
उर्दू – 935 पद
संशोधित प्रस्ताव में घटाए गए कई पद
शिक्षा विभाग ने संशोधित प्रस्ताव में कुछ पदों की संख्या कम कर दी है। 9वीं-10वीं के लिए पहले 9,083 पद प्रस्तावित थे, जिन्हें घटाकर 3,877 कर दिया गया। यानी 5,206 पद कम किए गए। 11वीं-12वीं के लिए पहले 16,774 पद प्रस्तावित थे, जिन्हें संशोधित कर 16,101 कर दिया गया। यानी 673 पद घटाए गए।
जल्द जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन
शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना भेजे जाने के बाद अब बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही TRE-4 भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन, परीक्षा और चयन प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक घोषणा पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article