News PR Live
आवाज जनता की

36 पुलिस पदाधिकारियों को किया गया स्थानांतरित, SP के निर्देश पर जारी आदेश

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कैमूर के विभिन्न थानों में तीन साल की अवधि पूरी कर चुके 36 पुलिस पदाधिकारियों का एसपी राकेश कुमार द्वारा स्थानांतरण कर दिया गया है। इन पुलिस पदाधिकारियों को एसपी द्वारा जिले के विभिन्न थानों में इधर से उधर किया गया है।

इसको लेकर शुक्रवार को एसपी राकेश कुमार ने आदेश जारी किया है। जारी किये गये आदेश में बताया गया है कि कैमूर जिलाबल के उक्त पुलिस पदाधिकारियों को विचारोंपरांत उनके नाम के सामने अंकित पुलिस प्रतिष्ठानों में स्थानांतरित करते हुए पदस्थापित किया जाता है।

- Sponsored -

- Sponsored -

एवं आदेश दिया जाता है कि 24 घंटे के अंदर अपने नव पदस्थापन स्थान पर योगदान कर अनुपालन करना सुनिश्चित करें। उक्त् आदेश का संबंधित पदाधिकारी अनुपालन करना सुनिश्चित करायेंगे।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.