काराकाट लोक सभा सीट से उपेंद्र कुशवाहा ने किया नामांकन, पवन सिंह को लेकर दिया बड़ा जवाब…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- रोहतास के काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार यानी आज  अपने नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया है। बता दे की इस दौरान वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे। मिडिया से बातचीत करते हुए उन्होनें कहा की  मेरी लड़ाई किसी से नहीं है। मैं काराकाट में सिर्फ और सिर्फ विकास करने आया हूं। कुशवाहा ने कहा कि बहुत-बहुत शुभ मुहूर्त में नामांकन हुआ है।लोगों का उत्साह दिख रहा है। सभी जाति, धर्म, वर्ग और समुदाय के लोगों का हमें समर्थन मिल रहा है। इसलिए आगे भी सब काम शुभ-शुभ रहेगा।

उनकी लड़ाई किससे है, इस सवाल का जवाब देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यहां एक तरफा लड़ाई है। इसमें कोई दूसरा एंगल है ही नहीं। मुझे यहां के लोगों ने वर्ष 2014 से लेकर 2019 तक मौका दिया है। हमने भरपूर ईमानदारी से लोगों की सेवा की है। हमलोगों के साथ जनता का आशीर्वाद है। बिहार और देश के विकास के लिए जनता मतदान करेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article