चक्रवाती तूफान ताउते के बीच समुद्र में फंसे 638 लोग, 93 अब भी लापता

Rajan Singh

NEWSPR Desk, Patna : चक्रवात ‘ताउते’ ने जमकर तबाही मचाई है। इसकी वजह से महाराष्ट्र और गुजरात दोनों ही राज्यों में भारी नुकसान हुआ है। कई जिलों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। चक्रवात ताउते के चलते खराब मौसम और भारी बारिश में चार नावें समुद्र में भटक गईं। इनमें से पापा बार्ज (P-305) डूब गया। इसपर सवार 273 लोगों में से 180 को बचाया जा चुका है, मगर बाकी 93 का पता लगाने और उन्‍हें सकुशल रेस्‍क्‍यू करने की जद्दोजहद जारी है।

भारतीय नौसेना के जहाज, हेलिकॉप्‍टर्स P305 बार्ज पर मौजूद 93 लोगों की तलाश में हैं। ये सभी लोग लाइफ जैकेट पहन क्र समुन्द्र में कूद गए थे। मुंबई तट के दो बार्ज, गुजरात के पीपाराव बंदरगाह से भटका एक बार्ज और एक ड्रिलशिप में सवार लोगों को ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू क‍िया गयाा।
अब यह सवाल उठता है कि यह इनपर सवार लोग समुद्र में फंसे कैसे ?
P305 पर 273 लोग मौजूद थे। इसकी लोकेशन मुंबई से करीब 70 किलोमीटर दूर थी। बार्ज का ऐंकर टूट गया और यह समुद्र में फंस गया। सोमवार रात को इसके डूबने से पहले, इसका क्रू लाइफ जैकेट्स पहनकर समुद्र में कूद गया। मंगलवार शाम तक 180 लोगों को बचाया जा चुका था।

सपोर्ट स्‍टेशन 3 पर 196 क्रू समेत कुल 220 लोग थे। लोकेशन गुजरात के पीपावाव बंदरगाह से 15-20 नॉटिकल मील थी। यह बार्ज भटकने के बाद ऐंकर डालने में कामयाब रहा। सभी क्रू सुरक्षित है।

GAL कंस्‍ट्रक्‍टर पर 137 लोग थे। यह पालघर से 38 नॉटिकल मील दूर था। P305 की तरह यह भी समुद्र में भटक गया। सभी क्रू को बचा लिया गया है।

सागर भूषण ड्रिलशिप पर 101 लोग मौजूद थे। इसकी लोकेशन भी पीपावाव से 15-20 नॉटिकल मील बताई जा रही है। यह ड्रिलशिप मंगलवार शाम तक भटक रहा था, हालांकि हालात स्थिर नजर आ रहे थे।

डीजी शिपिंग के सूत्रों ने कहा कि P-305 के सभी क्रू ने लाइफ जैकेट्स पहन रखी थीं। जो लापता हैं, वह समुद्र में कहीं न कहीं उतरा रहे होंगे, इसकी उम्‍मीद बनी हुई है। जिन लोगों को रेक्‍स्‍यू किया गया, वह घंटों तक समुद्र में अपनी लाइफ जैकेट्स के सहारे उतराते रहे।

Share This Article