48 घंटे में बढ़ गया जलस्तर, मुंगेर में गंगा का जलस्तर 37.52 मीटर पहुंचा, कटाव के चलते जन जीवन प्रभावित

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के मुंगेर से है। जहां ऊंचे स्थानों में लगातार हो रही वर्षा का असर गंगा के जलस्तर पर दिख रहा है। 48 घंटे के दौरान गंगा के जलस्तर में काफी इजाफा हुआ है। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर अभी खतरे के निशान से महज 1.82 मीटर नीचे हैं। मुंगेर में गंगा का चेतावनी लेवल 39.33 मीटर है।

गंगा का जलस्तर 37.52 मीटर पहुंच गया है।  जलस्तर बढ़ने का रफ्तार इसी तरह रहा तो तीन से चार दिनों में चेतावनी लेवल के आसपास पहुंच जाएगा। इधर, बढ़ते जलस्तर के कारण लोग दियारे के लोग डरे-सहमे हैं। कई निचले इलाकों में पानी फैल गया है।सदर प्रखंड के जाफरनगर, कुतलूपुर, टिकारामपुर, तारापुर दियारा, नौवागढ़ी उत्तरी, बरियारपुर, जमालपुर और धरहरा प्रखंड की हेमजापुर पंचायत की गंगा किनारे इलाके में कटाव हो रहा है।

बता दें कि जिले के चार प्रखंड धरहरा, जमालपुर, सदर और बरियारपुर बाढ़ प्रभावित रहता है। चार प्रखंडों के कुल 28 पंचायतों बाढ़ का कहर दिखता है। दियारे इलाके के कई गांवों में कटाव भी शुरू हो गया है। वर्ष 2021 में जिले में गंगा ने खूब तबाही मचाई थी। जलस्तर में वृद्धि होने के साथ ही कुतलुपुर पंचायत के बहादुरनगर वार्ड संख्या 17, 18 के बाद अब वार्ड संख्या 03 में कटाव विकराल रूप ले चुका है। जहां तेजी से कटाव आरंभ हो गया है। हालांकि जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए पहले से कमर कस अपनी तैयारी पूरी कर रखी है।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article