60 हजार से नीचे आय प्रमाण पत्र समय से नहीं बनाए जाने के कारण मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बाधित।

Patna Desk

 

 

शुक्रवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा आईसीडीएस द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और निम्नवत दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान डीएम ने सामाजिक सुरक्षा के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अंचल अधिकारियों द्वारा साठ हज़ार से नीचे का आय प्रमाण पत्र समय से नहीं बनाए जाने के कारण मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित कई योजनाओं के लाभ से वंचित रह जा रहे हैं। परवरिश योजना अंतर्गत रामपुर अधौरा एवं नुऑव प्रखंड में स्थिति काफ़ी ख़राब पाई गई। संबंधित पदाधिकारी को विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लाभुकों का चयन करने का निर्देश दिया गया।

Share This Article