News PR Live
आवाज जनता की

8 साल की बच्ची के हत्या से सनसनी, पोखर से शव हुआ बरामद, कल शाम से थी लापता

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के पहसौल में एक बच्ची की हत्या कर शव को पोखर में फेंक दिया गया। उसका शव एक पोखर से बरामद हुआ। इलाके में इस घटना की जानकारी मिलते ही सनसनी फ़ैल गई। काफी संख्या ने लोगों की भीड़ उमड़ गई। स्थानीय लोगों ने बच्ची के शव को पोखर से बाहर निकाला। उसकी पहचान स्थानीय नीरज सिंह की बेटी रुचि कुमारी (8) के रूप में हुई है। बच्ची के शव को पोखर से बाहर निकाला-जिसकी पहचान स्थानीय नीरज सिंह की बेटी रुचि कुमारी (8) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर कटरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

बताया गया कि बच्ची के चेहरे और शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा, लोगो ने जमकर बवाल काटा, वंही सूचना के मौके पर डीएसपी पूर्वी भी पहचें और लोगो को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया. आरोप है की हत्या कर रुचि की लाश को पोखर में फेंका गया है। मृतक बच्ची के चाचा ने बताया कि पूजा समिति का अध्यक्ष हूं। कल मंदिर में आरती में शामिल हुई थी उसके बाद अचानक से गायब हो गई, आज शव पानी मे बरामद हुआ है, कहा कि हत्या हुई है। कटरा पुलिस ने कहा की घटना की जांच की जा रही है। जो भी आरोपी होंगे उन्हें बक्शा नहीं जायेगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का असल कारण सामने आएगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

वह UKG क्लास में पढ़ती थी। घटना की सूचना मिलने पर कटरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन की गई। बच्ची के चेहरे और शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। जिससे पता लगता है की उसके साथ मारपीट की गई थी। घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजन का आरोप है की हत्या कर रुचि की लाश को पोखर में फेंका गया है। पुलिस ने लोगों को समझाकर शव उठाने की कवायद में जुट गई है।

बच्ची के चाचा मुकेश सिंह ने बताया की वे पूजा समिति के अध्यक्ष हैं। शुक्रवार देर शाम को मंदिर में रुचि पूजा आरती में शामिल हुई थी। रात करीब साढ़े दस बजे के बाद मंदिर पर से लापता हो गई। काफी देर तक उसका पता नहीं लगा तो सब लोग चिंतित होकर खोजबीन करने लगे। काफी देर तक खोजने के बाद भी रुचि का कोई पता नहीं लगा। उसी समय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी छानबीन करने में जुटी थी। इसी बीच आज सुबह उसका शव पानी में उपलाता हुआ मिला।

मुजफ्फरपुर से रूपेश की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.