8 सूत्री मांगों को लेकर एक जनवरी से डीलर एसोसिएशन संघ अनिश्चित हड़ताल पर, बैठकर डीलरों ने लिया निर्णय।

Patna Desk

 

कैमूर,बुधवार को कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड स्थित एसएफसी गोदाम के प्रांगण में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन प्रखंड भगवानपुर की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संघ के अध्यक्ष रमजान अंसारी द्वारा किया गया। बैठक का संचालन प्रखंड अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह द्वारा किया गया। बैठक में संघ के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर के आह्वान पर एक जनवरी 2024 से 8 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया साथ में 16 जनवरी 2024 को संसद भवन का घेराव करने का निर्णय लिया गया। संघ ने यह निर्णय पूरे देश के लिए लिया है। पूरे देश में अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेगा और 16 जनवरी को संसद का घेराव होगा। मुख्य मांगों में पहली मांग हम सभी डीलरों का कमीशन बढ़ाया जाए, अनुकंपा का पुराना नियम लागू किया जाए, सरकारी छुट्टी हम राशन डीलरों को भी दिया जाए, राजस्थान की तरह कोरोना में मृत्यु डीलरों को 50 लाख रुपए दिया जाए, इसके अलावा अन्य मांग शामिल है।

बैठक में डीलर संघ ने कहा कि अगर हमारी मांगे सरकार द्वारा नहीं मानी जाती है तो हम सभी डीलरो का हड़ताल एवं घेराव का निर्णय जारी रहेगा। बैठक में पारस साह जन वितरण प्रणाली विक्रेता पंचायत भगवानपुर के मौत पर 2 मिनट का मौन धारण किया गया। मौके पर जिला सचिव असलम अंसारी, चंगू राम, अलीमुद्दीन खान, रामचंद्र सिंह, राम सुधार सिंह, बब्बन सिंह, गोपाल नारायण सिंह, धनंजय सिंह, संजय तिवारी, रंजीत जैसवाल, संजय दुबे उर्फ सामा बाबा, सुभाष चंद्र साह, रामखेलावन राम, नंदलाल साह, छविनाथ सिंह समेत कई लोगों ने बैठक में भाग लिया।

Share This Article