800 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने की कार्रवाई।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर बिहार में शराबबंदी के बाद से प्रतिबंधित कफ सिरप की मांग बढ़ गई। ऐसे में गोरखधंधा करने वाले अब कफ सिरप की तस्करी करने में जुट गए। इस बीच, पुलिस की सक्रियता से कफ सिरप की बड़ी-बड़ी खेप बरामद हुई हैं। नवगछिया पुलिस ने नवगछिया बाजार स्थित आजाद ट्रांसपोर्ट गोदाम से लगभग 800 प्रतिबंधित कफ सिरप की शीशियां बरामद की हैं। नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश अरुण को गुप्त सूचना मिली थी की नवगछिया बाजार स्थित आजाद ट्रांसपोर्ट गोदाम से प्रतिबंधित कफ सिरफ की तस्करी की जाती है और सभी तस्कर वहीं से कफ सिरफ को खरीद कर अन्य जगहों पर बेचने के लिए लेकर जाते हैं सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गोदाम पर छापा मारा, पुलिस को आते देख एक तस्कर अपनी बाइक छोड़ मौके से फरार हो गया। छापेमारी में पुलिस को गोदाम में प्रतिबंधित कफ सिरफ की कुल 12 पेटियां बरामद हुई जिसमे कुल 800 बोतल मौजूद थे। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गोदाम मालिक और अन्य लोगो पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गोदाम को सील कर दिया है। वहीं पुलिस ने ट्रांसपोर्ट गोदाम के मैनेजर विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस यह भी पता लगने ने जुटी है की इस तस्करी में और कौन लोग शामिल है और इसका तार कहां कहां से जुड़ा हुआ है बढ़ रही कफ सिरप की तस्करी

नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश अरुण भी मानते हैं कि कफ सिरप की तस्करी बढ़ी है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि इनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक नशा करने वाले अब ज्यादा मात्रा वाले एल्कोहल युक्त कफ सिरप का इस्तेमाल नशे के लिए कर रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article