घर में घुसा 10 फीट लंबा जहरीला कोबरा, जानकी देवी ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:पश्चिम चंपारण के बगहा स्थित वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के विशाहा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में करीब 10 फीट लंबा जहरीला कोबरा घुस आया। विशालकाय सांप को देखकर परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। घटना मुन्नी लाल के घर की बताई जा रही है।


कोबरा दिखते ही मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, घर के अंदर अचानक विशालकाय कोबरा दिखाई दिया। इसके बाद परिवार के लोग डर गए और आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए सांप को पकड़ने की कोशिश नहीं की और रेस्क्यू टीम को सूचना दी।
जानकी देवी ने सावधानी से किया रेस्क्यू
सूचना मिलने के बाद सर्प रेस्क्यू का काम करने वाली जानकी देवी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने काफी सावधानी और सूझबूझ के साथ घंटों की मशक्कत के बाद जहरीले कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। इसके बाद कोबरा को वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
समय पर रेस्क्यू से टली बड़ी घटना
समय रहते कोबरा का रेस्क्यू होने से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने जानकी देवी के साहस और कुशलता की जमकर सराहना की।
बरसात में बढ़ जाता है सांपों का खतरा
स्थानीय लोगों के अनुसार, बरसात के मौसम में नेपाल से आने वाली पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण वाल्मीकिनगर और आसपास के रिहायशी इलाकों में अक्सर सांप और अन्य वन्यजीव पहुंच जाते हैं। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और खुद पकड़ने की कोशिश न करें। तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दें।पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article