ट्रक की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-19 किया जाम; मौके पर मचा हड़कंप !

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क;- कैमूर दुर्गावती थाना क्षेत्र के डिडिखिली स्थित टोल प्लाजा के समीप सोमवार की देर रात सड़क पार करने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान डिडिखिली गांव निवासी संदीप कुमार, पिता नंदू कुशवाहा के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जाता है कि संदीप कुमार सोमवार की देर रात सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-19 पर चक्का जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण एनएच-19 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर,

दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया। वहीं पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

कैमूर से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट;–

Share This Article