तेज आंधी-बारिश में बीच गंगा फंसी नाव, SDRF ने बचाई मां और मासूम की जान

तेज आंधी-बारिश में गंगा के बीच फंसी थी नाव, SDRF ने समय रहते बचाई मां और मासूम की जान

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें SDRF की टीम गंगा नदी में फंसी एक महिला और उसकी मासूम बच्ची को सुरक्षित बचाते हुए दिखाई दे रही है। टीम की तत्परता और साहसिक रेस्क्यू अभियान की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, महिला अपनी बीमार बच्ची का इलाज कराने नवगछिया से नाव के जरिए भागलपुर आ रही थी। इसी दौरान गंगा नदी के बीच अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज आंधी और बारिश शुरू होने से नाव नदी के बीच फंस गई, जिससे उसमें सवार लोगों के बीच अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।


घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने महिला और उसकी बच्ची को सुरक्षित अपनी मोटरबोट पर बैठाया और सकुशल नदी किनारे पहुंचाया। वायरल वीडियो में महिला अपनी बच्ची को गोद में लिए SDRF की बोट पर बैठी नजर आ रही है। सुरक्षा के मद्देनजर उसे लाइफ जैकेट भी पहनाई गई थी।


वीडियो सामने आने के बाद लोग SDRF के जवानों की त्वरित कार्रवाई, पेशेवर दक्षता और मानवता की भावना की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर रेस्क्यू टीम नहीं पहुंचती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी और बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आपदा की घड़ी में SDRF की टीम लोगों की सुरक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करने को तैयार रहती है। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article