राष्ट्रीय लोक मोर्चा को गया में नया नेतृत्व, बंटी कुशवाहा निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए

सर्वसम्मति से मिला दायित्व, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का लिया संकल्प

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) की गया जिला इकाई के जिलाध्यक्ष पद के लिए आयोजित चुनाव में बंटी कुशवाहा को सर्वसम्मति से निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुन लिया गया। यह चुनाव कुजापी स्थित एक निजी रिसोर्ट में आयोजित किया गया था।
चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आपसी सहमति से बंटी कुशवाहा के नाम पर मुहर लगा दी। इसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक अशोक कुमार राम और अंजली कुशवाहा ने संयुक्त रूप से इसकी घोषणा करते हुए बताया कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुई।


नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष बंटी कुशवाहा ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन का विस्तार करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर मौजूद नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बंटी कुशवाहा का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक मोर्चा गया जिले में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी तथा संगठन को गांव-गांव तक विस्तार मिलेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने संगठन के विकास और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article