पटना: दिनदहाड़े अपराधियों ने युवक को दागी 6 गोलियां, इलाज के दौरान मौत, मंदिर से लौटने के दौरान हत्या

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक नौबतपुर क्षेत्र के दानागंज के पास वन मंदिर से पूजा कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी अज्ञात लोगों ने उसपर गोली चला दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद युवक को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉ ने उनको मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के रेगानिया बाग निवासी कैजू प्रसाद का पुत्र अभिषेक कुमार (19 वर्ष) के रूप मे की गई। वहीं घटना में अभिषेक के साथ रहे उसी गांव का राहुल कुमार नामक युवक बाल बाल बचा। घटना को वर्चस्व की लड़ाई के रूप मे देखा जा रहा है। हालांकि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक रेगनिया बाग निवासी अभिषेक कुमार और राहुल अपनी बाइक से कंचनपुर स्थित मां वन देवी मंदिर मे पूजा करने गये थे। वन देवी से पूजा कर घर लौटने के क्रम मे दानागंज के पास दो बाइक पर सवार पांच अज्ञात बदमाशों ने उन्हे घेर कर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। जिसके बाद राहुल और अभिषेक बाइक छोड़कर खेत की तरफ भागने लगे। भागने के दौरान अभिषेक लड़खड़ाकर खेत मे गिर गया। जिसके बाद बदमाशों ने उसे नजदीक से छह गोली मार दी।

बदमाशों ने भाग रहे राहुल पर भी गोलियां चलायी। लेकिन संयोग अच्छा था की इस घटना में वह बाल बाल बच गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश भाग निकले। वहीं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जख्मी अभिषेक को इलाज के लिए बिहटा स्थित निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। वह लोगों से पूछताछ कर रही।

Share This Article