तिलकामांझी थाना क्षेत्र से 4 सितंबर को शादी की नीयत से युवती का किया गया अपहरण, पुलिस द्वारा अब तक करवाई नहीं

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर तिलका मांझी थाना क्षेत्र से 4 सितंबर को जीसी बनर्जी रोड मूंदीचक के रहने वाले दीपेश कुमार सिंह की पुत्री दिशा भारती का अपहरण शादी की नीयत से मोहित कुमार दास गुमटी नंबर 12 भीखनपुर के रहने वाले ने अपहरण कर लिया, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद दिशा भारती के पिता दीपेश कुमार सिंह एवं माता प्रीति कुमारी ने गुमसुदही का आवेदन देने के लिए जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के कार्यालय पहुंचे जहां पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने दीपेश को सिटी एसपी के पास आवेदन लेकर भेजा सिटी एसपी ने तुरंत दीपेश को तिलकामांझी थाना आवेदन लेकर जाने को बोला जहां पर दीपेश एवं उसकी पत्नी प्रीति कुमारी को थाने पर लगभग 6 घंटा थानेदार ने बैठा कर रखा उसके बाद भी तिलकामांझी थानेदार के द्वारा आवेदन नहीं लिया गया फिर दूसरे दिन तिलकामांझी थानेदार ने दीपेश को फोन कर थाने पर बुलाया और पहले दीपेश और दीपेश की पत्नी को प्रताड़ित किया और फिर आवेदन लिया.

घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक तिलकामांझी थाना के द्वारा किसी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं किया गया है इस पूरे मामले पर दिशा भारती के दादा अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मेरी पोती 4 सितंबर को सुबह मोहित के साथ फरार हो गई इसके बाद से लगातार पोती की बरामदगी को लेकर थाने में गुहार लगा रहे हैं लेकिन अभी तक पुलिस के तरफ से कोई कार्रवाई नहीं किया गया इतना ही नहीं अनिल सिंह ने यह भी कहा कि हमें मोहित के परिवार से काफी डर लग रहा है क्योंकि मोहित क्रिमिनल माइंड का है कभी भी हमारे परिवार का हत्या करवा सकता है एवं हमारी पोती के साथ भी कुछ गलत करवा सकता है अनिल सिंह ने हाथ जोड़कर भागलपुर पुलिस से प्रार्थना भी करते नजर आ रहे हैं कि किसी तरह हमारी पोती को सकुशल हमारे घर पहुंचा दे।अनिल सिंह जनता दल यूनाइटेड के उपाध्यक्ष पद पर हैं अनिल सिंह ने यह भी कह दिया कि जब वर्तमान सरकार अपने आप को सुशासन की सरकार कहती है और जब कार्यकर्ता का परिवार ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोग सुरक्षित कहां से हो पाएंगे। इसके बाद दिशा के पिता दीपेश भी मीडिया से बात करते-करते रोने लगे दीपेश का कहना है कि हमें दो पुत्री है जिस तरह मोहित के द्वारा मेरी बड़ी पुत्री दिशा का अपहरण कर लिया गया इस तरह कहीं हमारी छोटी बेटी का भी अपहरण करवा सकता है।

रिपोर्टर -श्यामनंदन

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article