भागलपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती पर भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

A grand confluence of valor and devotion

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर शहर में बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती के अवसर पर गुरुवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जीरोमाइल चौक से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शहर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत जीरोमाइल चौक स्थित वीर योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान क्षत्रिय समाज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। “जय भवानी” और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
जीरोमाइल चौक से शोभायात्रा की शुरुआत
माल्यार्पण के बाद जीरोमाइल चौक से शोभायात्रा की शुरुआत हुई, जो तिलकामांझी, मनाली चौक और आदमपुर चौक होते हुए टाउन हॉल तक पहुंची। पूरे मार्ग में लोगों का उत्साह देखने लायक था। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और फूल बरसाकर श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर बाबू वीर कुंवर सिंह के शौर्य और बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका संघर्ष आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
लोगों का उत्साह कम नहीं
तपती गर्मी के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। कड़ी धूप में भी बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल रहे और पूरे जोश के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई प्रतिभागी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।
भागलपुर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article