News PR Live
आवाज जनता की

डालमिया सीमेंट फैक्ट्री के मुख्य गेट पर सड़क हादसे में एक गार्ड की मौत

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। रोहतास थाना क्षेत्र के डालमिया सीमेंट फैक्ट्री के मुख्य गेट पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना देर रात की है। जब कर्मा गांव निवासी मुंद्रिका प्रसाद कल्याणपुर डालमिया सीमेंट फैक्ट्री से ड्यूटी खत्म कर अपने बाइक से घर जा रहे थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

इस दौरान सीमेंट फैक्ट्री के कुछ ही दूरी पर खड़े ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह ट्रक फैक्ट्री के मुख्य गेट से कुछ दूरी पर ही खड़ा था। इसके बाद देर रात से ही वहां हंगामा शुरू गया। काफी हंगामे के बाद करीब 1:30 बजे रात को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया है कि मुद्रिका प्रसाद डालमिया सीमेंट फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। रात के 10 बजे ड्यूटी खत्म कर वह अपने घर जा रहे थे, तभी ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर के दौरान मौके पर ही उनकी मौत भी हो गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.