भागलपुर में 29 जून को होगा विशाल तांती सम्मेलन, शाहनवाज हुसैन ने दी जानकारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में आगामी 29 जून को टाउन हॉल में विशाल तांती सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है इसे लेकर शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा, तार किशोर प्रसाद, लालमोहन गुप्ता सहित तांती समाज के सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य हर समाज को साथ लेकर चलना है .

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आने वाले विधानसभा चुनाव में हर वर्ग को जोड़कर एनडीए को मजबूत करना हमारा लक्ष्य है उन्होंने दावा किया कि एनडीए इस बार 200 से अधिक सीटों का लक्ष्य लेकर चल रही है और बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव और अन्य दलों पर तंज कसा उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना का विचार एनडीए का पुराना विचार है, जिसे विपक्ष आज अपना बताकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहता है, लेकिन जनता सब जानती है भागलपुर सीट से उम्मीदवार बनने के सवाल पर शाहनवाज ने साफ कहा कि पार्टी जो निर्णय लेगी, वही उनका भी निर्णय होगा वे पूरी तरह से संगठन के साथ हैं और मिलकर बिहार में एनडीए की सरकार बनाएंगे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article