ट्रक से ग्रेनाइट उतारने के दौरान एक मजदूर की हुई मौ*त,मुआवजे हेतु एनएच 2 जाम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर,दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्णपुरा फुट ओवर ब्रिज पर काम कर रहे एक मजदूर की ट्रक से ग्रेनाइट उतारने के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जहां से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिजन मुआवजे की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग दो को जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मोहनिया एसडीएम राकेश कुमार एवं एसडीपीओ प्रदीप कुमार के द्वारा परिजनों को समझा कर उन्हें मुआवजा दिलाया गया। इसके बाद सड़क से जाम हटाया गया। पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। मृतक संदीप तिवारी पिता महेंद्र तिवारी ग्राम रूपपुर थाना भभुआ जिला कैमूर का निवासी है। घटना से जहां पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article