प्यार में हारे प्रेमी ने फंदे से लटककर दे दी जान,जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफलागंज में प्रेम में सफल नही होने पर प्रेमी ने फंदे से लटककर जान दे दी है। हफ़्लागंज के रहने वाले 28 वर्षीय अरविंद कुमार ने घर में ही फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। अरविंद के बड़े भाई नीरज उन्हें कमरे से बुलाने के लिए आवाज लगाई।

लेकिन अरविंद ने कोई जवाब नहीं दिया। बाद में नीरज अपने भाई को देखने के लिए कमरे के अंदर पहुंचा। जहां उन्होंने देखा कि उनका भाई फंदे से लटका मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और घटना के अनुसंधान में पुलिस जुट गई है। घटना के कारण के बारे में मृतक के बड़े भाई ने बताया कि अरविंद किसी लड़की से बेइंतहा प्यार करता था। इस बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पिछले दो-तीन दिन से उनका भाई काफी डिस्टर्ब था। इस दौरान घर के सभी लोगों ने अरविंद को काफी समझाया कि उस लड़की को छोड़ दो जिस कारण उसने इस घटना को अंजाम दे दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article