बिहार के नवादा में दबंगों ने जला दिए दलितों के 80 घर,5 थानों की पुलिस तैनात

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-बिहार के नवादा में दलित बस्ती में दबंगों के द्वारा 80 घरों में आग लगा दिया गया।बता दे घटना बुधवार की रात 8 बजे की बताई जा रखी है जब बड़ी संख्या में दबंगों द्वारा दलित बस्ती के 80 घरों में आग लगा दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना को अंजाम जमीनी विवाद की वजह से दिया गया है। जिस जमीनी विवाद को लेकर अभी मामला कोर्ट में है।

इस पूरी घटना के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। हालांकि आग पर काबू पाने के बावजूद भी वहां पर कुछ भी नहीं बचा जितनी भी घर थे सब झुग्गी झोपड़ी के थे आग लगने की वजह से सब कुछ नष्ट हो गया और वही अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है।

इस पूरी घटना को लेकर डीएम ने बताया कि 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।लोगों के बयान के आधार पर पहचान की जा रही है वही बड़ी संख्या में जिला प्रशासन और पुलिस टीम वहां मौजूद है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article