बिहार के करोड़ों राशन लाभार्थियों के लिए बड़ी पहल, मंत्री अशोक चौधरी ने संभाला पदभार

बुजुर्गों के घर तक राशन पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राज्य के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण तंत्र को और अधिक जनहितकारी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण शुरुआत हुई। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के माननीय मंत्री अशोक चौधरी ने विभाग पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। मुख्य सचिवालय स्थित विभागीय कार्यालय में विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, विशेष सचिव विभूति रंजन चौधरी, बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार, संयुक्त सचिव रवीन्द्र कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी सृष्टि प्रिया सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सीधे तौर पर बिहार के करोड़ों लोगों के जीवन से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य में राशन कार्ड लाभार्थियों की संख्या 8 करोड़ से अधिक है और सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र एवं जरूरतमंद परिवार सरकारी खाद्यान्न योजना से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि विभाग आगामी दिनों में 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग राशन कार्डधारकों को उनके घर तक राशन पहुंचाने की दिशा में गंभीरता से काम करेगा। यह पहल बुजुर्गों को सुविधा प्रदान करने और जन वितरण प्रणाली को अधिक संवेदनशील एवं मानवीय बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रिय रहेगा। इस अवसर पर मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं, जन वितरण प्रणाली, खाद्यान्न आपूर्ति व्यवस्था और उपभोक्ता हितों से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article