News PR Live
आवाज जनता की

खगड़िया में महिलाओं ने एक मनचले की पोल से बांधकर कर दी पिटाई, खूब चलाए लाठी-डंडे, छेड़खानी का आरोप, वीडियो भी वायरल

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खगड़िया के डूमरी गांव में छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक को पोल से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की गऊ है। रंजीत चौधरी पर आरोप लगा है कि वह गांव की महिलाओं से छेड़छाड़ करता था। गांव की महिलाओं ने उसे छेड़छाड़ करते पकड़ लिया और बिजली के पोल से बांध दिया। इसके बाद महिलाओं ने लाठी से उसकी पिटाई शुरू कर दी। युवक की पिटाई की खबर फैली तो गांव के लोग जुट गए और वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया।

एक महिला ने युवक के पैर पर लाठी मारना शुरू किया। महिला युवक के तलवे पर पूरा दम लगाकर लाठी मार रही थी। लाठी की हर चोट के साथ युवक जोड़-जोड़ से चीख रहा था। मारते-मारते महिला थक गई तो उसने लाठी दूसरी महिला को थमा दी। फिर दूसरी महिला ने गुस्से में युवक के पैर पर ताबड़तोड़ लाठी मारनी शुरू कर दी।

- Sponsored -

- Sponsored -

पिटाई के दौरान युवक ‘माय गे माय…बाप रे बाप… मर जाएंगे रे बाप…पैर टूट गया…’ कहकर चीखता रहा, लेकिन महिलाओं का आक्रोश कम नहीं हुआ। गांव का एक व्यक्ति युवक को बचाने आया, लेकिन महिलाओं के विरोध के चलते उसे पीछे हटना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं मामला पुलिस के पास गया है जिसकी जांच की जाएगी।

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.