News PR Live
आवाज जनता की

सोंगर में बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत, शौच के दौरान हादसा, बाढ़ पीड़ित सुविधा के लिए कई दिनों से लगा रहे प्रशासन के चक्कर

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। समस्तीपुर के सोंगर पंचायत में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक मिठुन सादा स्थानीय वार्ड संख्या 4 का रहने वाला है। युवक शैच के लिए निकला था जिस दौरान नून नदी में डूबन से इसकी मौत हो गई।

युवक चारों तरफ बाढ़ का पानी होने के कारण कम पानी वाले खेत में शौचालय के लिए गया था। शौचालय करने के बाद स्थानीय बाहा में शौच करने के दौरान कीचड़ के कारण पांव फिसल जाने से गहरे पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई। नून नदी में आयी बाढ़ के कारण चारों ओर पानी हो जाने के कारण लोगों को शौच के लिए भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

हरपुर भिंडी,गुनाई बसही,लरुआ, चकपहार, चकसिकंदर आदि पंचायतों के सैकड़ों नहीं हजारों बाढ़ पीड़ितों की सुविधा के लिए विगत आठ दिनों से मोरवा विधायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा अंचल प्रशासन से कृत्रिम चलंत शौचालय बनाने के लिए गुहार लगाई जा रही है। सोंगर पंचायत के स्थानीय बाढ़ पीड़ितों द्वारा बार-बार धरना प्रदर्शन किए जाने के बावजूद शौचालय सहित किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं मिलने के कारण आज नून नदी की बाढ़ के कारण स्थानीय बाहा में शौच के दौरान एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर ताजपुर पुलिस ने पहुंचकर लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है। उक्त युवक की विगत दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। शोकाकुल परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।

समस्तीपुर से प्रियांशु कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.