AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सिवान में मेडिकल शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने MBBS छात्रों को पहनाया व्हाइट कोट !

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More


NEWS PR डेस्क : –  बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सिवान के दरौंदा स्थित चिंतामनपुर में ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रथम शैक्षणिक सत्र का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने वाले छात्र-छात्राओं को व्हाइट कोट पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को चिकित्सा के क्षेत्र में प्रवेश करने पर बधाई देते हुए सेवा, समर्पण और मानवता की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने बढ़ाया मेडिकल छात्रों का उत्साह

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि चिकित्सा का पेशा केवल एक डिग्री या रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि मानव सेवा का महत्वपूर्ण अवसर है। व्हाइट कोट पहनने के साथ ही विद्यार्थियों के कंधों पर समाज और मरीजों के प्रति बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पूरी लगन और ईमानदारी से अपनी पढ़ाई पूरी करने तथा भविष्य में बेहतर चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं कानून मंत्री मंगल पांडेय समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में महाराजगंज और सिवान के सांसद, दरौंदा के विधायक, विधान पार्षद तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों ने भी शिरकत की। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में संस्थान के पहले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा गया।

वीवी गिरि यूनिवर्सिटी की मेडिकल साइंस फैकल्टी के रूप में संचालन

ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का संचालन वीवी गिरि यूनिवर्सिटी, चिंतामनपुर, दरौंदा, सिवान की मेडिकल साइंस फैकल्टी के रूप में किया जा रहा है। यह विश्वविद्यालय सिवान की पहली निजी यूनिवर्सिटी है, जिसे राज्य सरकार की ओर से संचालन की मान्यता मिली है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इन संस्थानों का संचालन अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, पटना द्वारा किया जाता है। इसका प्रधान कार्यालय पटना के बेली रोड, गोला रोड में स्थित है।

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बढ़ेगा सिवान का महत्व

अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन बिहार में शैक्षणिक विकास को गति देने के लिए पटना जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नर्सिंग, पैरामेडिकल, फार्मेसी, मैनेजमेंट और लॉ कॉलेज संचालित कर रहा है। इसके अलावा अरवल में भी संस्थान के शैक्षणिक केंद्र संचालित हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वहीं, सिवान के दरौंदा स्थित चिंतामनपुर परिसर में नर्सिंग कॉलेज, पैरामेडिकल और फार्मेसी संस्थानों का भी संचालन किया जा रहा है।

ममता मेडिकल कॉलेज के पहले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से क्षेत्र में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की नई उम्मीद जगी है। इससे स्थानीय विद्यार्थियों को मेडिकल की पढ़ाई के अवसर मिलेंगे और आने वाले समय में क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की संभावना है।

लाकर, यह पहल सिवान और आसपास के इलाकों के शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। चिंतामनपुर, दरौंदा से मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में शुरू हुआ यह नया अध्याय अब पूरे बिहार में अपनी पहचान बनाने की ओर अग्रसर है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More