NEWS PR डेस्क ;- गंडक दियारा के मधुबनी प्रखंड के देवीपुर कोइरी टोला सरेह में मंगलवार से एक गैंडा दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मची है । धनहा के देवीपुर से निकलकर गैंडा गोबरहिया सरेह स्थित गन्ने व केला की खेत में छिपा है वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है औऱ रेस्क्यू की तैयारी शुरू कर दी गईं है ।
VTR के वाल्मीकिनगर DFO के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम गैंडा की निगरानी में मंगलवार से ही जुटी हुईं है । लिहाजा अब जेसीबी के सहारे लोहे का पिंजरा लगाकर गैंडा कों पकड़ने की कवायद शुरू की गईं है । इस संबंध में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के बगहा रेंज ऑफिसर श्रीमान मालाकार ने बताया है कि गैंडा का रेस्क्यू करने के लिए पटना से विशेष टीम बुलाई गईं है ।
जीपीएस सिस्टम, प्रशिक्षित हाथियों और ,
विशेषज्ञों की मदद से गेंडे को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू करने की योजना बनाई गईं है । बता दें कि 13 अक्टूबर को गंडक दियारा के पिपरासी में भी एक मेहमान गैंडा दिखाई दिया था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि बीते दिनों आईं बाढ़ की पानी में बहकर नेपाल के चितवन नेशनल पार्क से नारायणी-गंडक नदी के रास्ते गैंडा वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पहुंच गया है।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-