नालंदा में बनेगा मरीन ड्राइव जैसा रिवर फ्रंट, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नालंदा जिले में अब पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर एक शानदार रिवर फ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। पंचाने नदी के दोनों किनारों को विकसित करने की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य जिले को पर्यटन के नए नक्शे पर उभारना है। इस योजना को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में देखा जा रहा है।

राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को इस प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों और एजेंसियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में गिरावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने कहा, “यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि नालंदा के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।”

इस परियोजना पर कुल ₹32.86 करोड़ की लागत आएगी और इसे 18 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रिवर फ्रंट के तहत कोसुक से सिपाह पुल तक लगभग 1 किलोमीटर के क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है। यहां पर सुंदर पाथवे, डेकोरेटिव लाइट्स, बैठने के लिए बेंच, दो फुट ओवर ब्रिज और हरियाली से सजे किनारे बनाए जाएंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस रिवर फ्रंट के निर्माण से नालंदा के स्थानीय लोगों को सुबह-शाम सैर करने, सामाजिक गतिविधियों के आयोजन और मनोरंजन के लिए एक बेहतरीन स्थान मिलेगा। साथ ही यह स्थल पर्यटकों के लिए नालंदा के आकर्षणों में एक नया अध्याय जोड़ देगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article