AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पैक्स चुनाव मे पांचवें चरण के 85 बूथों पर 50263 किसान मतदाता कर रहे शांतिपूर्ण मतदान

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आज कैमूर में पैक्स मतदान का आखरी चुनाव, पांचवें चरण में 26 पैक्सों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से ही शुरू है। आज कैमूर जिले के भभुआ अनुमंडल स्थित भगवानपुर,अधौरा, तथा चैनपुर व चाँद प्रखंडों के पंचायतों में पैक्स चुनाव के पांचवें चरण के लिए 50263 किसान मतदाता अपने मताधिकार का शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए मत का प्रयोग कर रहे हैं। पहले चरण में 26 पैक्सों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वही आज मंगलवार को पांचवें चरण के लिए पैक्स चुनाव सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गई है जो शाम 4 बजकर 30 मिनट तक वोटिंग प्रक्रिया रहेगी।बता दे की 26 नवंबर दिन मंगलवार को पहले चरण का चुनाव भभुआ/रामपुर बीत चुका है, दूसरे चरण मे कैमूर जिला खाली था कोई मतदान की प्रक्रिया नहीं थी तों वही तीसरे चरण का पैक्स चुनाव 29 नवंबर शुक्रवार को मोहनियां प्रखंड तथा कुदरा प्रखंड मे पैक्स मतदान बिता। चौथे चरण का चुनाव एक दिसंबर को दुर्गावती, रामगढ़, नुवाँअ मे संपन्न हो चुका है। और आज 3 दिसंबर मंगलवार को पांचवें चरण के पैक्स मतदान मे भगवानपुर, चैनपुर, चाँद, अधौरा पैक्स मतदाता अपने मताधिकार का शांतिपूर्ण माहौल में मत का प्रयोग कर रहे हैं। बता दें कि कैमूर जिले में चार चरणों में पैक्स चुनाव होना था। वहीं, मतगणना की प्रक्रिया अगले दिन सुबह 8: बजे से चालू हो जाएगी मतगणना समाप्ति तक चलेगी. मतदान और मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। वहीं सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही है। हो रहे पैक्स चुनाव के चारों प्रखंडों मे पीसीसीपी 28 लगाए गए हैं तो वहीं जोनल मजिस्ट्रेट 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी बूथों को मिलाकर पीसीसीपी और सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावे दण्डाधिकारी 62 लगाएं गए है साथ ही पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल तैनात किये गये है। कैमूर जिले के कुल 26 पैक्सों में प्रथम चरण का चुनाव संपन्न हो चूका है । और आज पांचवें चरण का चुनाव 3 दिसंबर मंगलवार को पैक्स चुनाव चालू है।

वहीं मतदान खत्म होने के अगले दिन यानी 4 तारीख दिन बुधवार से गिनती भी शुरू हो जाएगी। पहले चरण की काउंटिंग 27 नवंबर को शांतिपुर माहौल में बीत गई। तीसरे चरण की काउंटिंग भी 30 नवंबर को शांतिपूर्ण माहौल में बीत गई। चौथे चरण की काउंटिंग भी 2 दिसंबर सोमवार को ही बीत गई, और पांचवें चरण की काउंटिंग 4 दिसंबर को संपन्न होगा। बता दें कि प्रथम चरण में भभुआ/रामपुर, तीसरे चरण में मोहनिया और कुदरा, चौथे चरण में दुर्गावती, रामगढ़, नुवाँअ, आज पांचवें चरण में अधौरा,भगवानपुर,चैनपुर और चांद कैमूर जिले के कुल11 प्रखंडों के 360 बूथों पर मतदान आज पांचवा चरण के अंतिम दौर में समाप्त हो जाएगा। जिसमें आज 85 बूथों पर निर्वाचन हो रहा है। नामांकन के बाद चारों प्रखंडों में कुल सभी जगहों पर पैक्स निर्वाचन हो रहा है। इस प्रकार कुल 26 पैक्सों के किसान मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोगकर रहे हैं। आज पांचवे चरण में निर्धारित कुल 85 मतदान केन्द्रों पर मतदाता मतदान कर रहे है। प्रत्येक प्रखंड में एक मतगणना केन्द्र और एक वज्रगृह निर्धारित किया गया है। चाँद प्रखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 15519 है तों वही चैनपुर में 12444 तथा भगवानपुर प्रखंड में टोटल मतदाताओं की संख्या 16055 है। वहीं अगर बात करें अधौरा प्रखंड में टोटल मतदाताओं की संख्या 6245 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस प्रकार चारों प्रखंडों को मिलाकर 50263 किसान मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More