Aaj Ka Rashifal 10 November 2021 : वृष राशिवालों के लिये आज सभी मामलों के लिए उत्तम समय रहेगा, आप भी जानें क्या कहती है आपकी राशि

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज का राशिफल :

मेष – आज किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं अथवा आपका झुकाव धार्मिक क्रिया कलापों की ओर होना चाहिए। घर परिवार में शुभ कार्य का आयोजन होगा।आप अपने जीवन साथी के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं।खासकर महिलाओ के लिए काफी सुन्दर समय बना हुआ है।बच्चों का साथ मिलेगा।

शुभ अंक—4, शुभ रंग— नारंगी

वृष – आज सभी मामलों के लिए  उत्तम समय रहेगा। मित्रों एवं परिवार से लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा पर जाने वालों के लिए समय अच्छा है।नए कार्यों का प्रारंभ होगा।परिवार के साथ भ्रमण पर जाने की योजना बन सकती है। यातायात के साधनों से परेशानी भी संभव है। महिलाएं सौंदर्य प्रसाधनों की खरीददारी करेंगी।

शुभ अंक—2, शुभ रंग—ब्लू

 

मिथुन – आज अचानक धन लाभ के योग बनेंगे एवं रुके हुए कार्य समय पर संपन्न होंगे।दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।प्रसन्नता के अवसर प्राप्त होंगे। उत्साह बना रहेगा एवं साहसिक कार्य करने का मन होगा। मित्रों एवं परिवार से सहयोग मिलेगा। साथ ही, कार्य का विस्तार करने का विचार उत्पन्न होगा।भूमि संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी।

शुभ अंक—3, शुभ रंग—हरा

कर्क- आज अनपेक्षित मेहमानों के आने से परेशानी हो सकती है।विरोधियों पर नियंत्रण रखने में सफल होंगे।कार्यस्थल पर पूर्व नियोजित योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं।परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी।परिवार के वातावरण में कुछ सकारात्मक और अच्छे लम्हों का आगमन होगा।

शुभ अंक—4, शुभ रंग—उजला

सिंह- आज आय में कमी हो सकती है तथा व्यय बढ़ने से चिंता बढ़ेगी। भूमि-भवन से संबंधित निर्णय लेने में आसानी होगी व सफलता भी मिलेगी। कार्य का विस्तार होगा एवं नई योजनाओं पर विचार होगा। परिवार साथ कुछ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा साथ ही उनकी ओर से कुछ तोहफे भी मिल सकते हैं.वैवाहिक संबंधों में सुधार होगा।प्रेम में विवाद संभव है।

शुभ अंक—5, शुभ रंग—गुलाबी

कन्या- आज आप अपने साथी का विश्वास जीतकर परिस्थिति को पूर्णरूपेण  अनुकूल कर लेंगे।लाभ होने के आसार हैं। नौकरी में तनाव हो सकता है।अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। निवेश लाभदायक रहने की संभावना है। आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी एवं आगे आने वाली चुनौतियों के लिए आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यों को क्रम के अनुसार करें।

शुभ अंक—6, शुभ रंग—नीला

तुला- आज आपके लिए कुछ निर्णय परिवार की ओर से लिए जा सकते हैं.प्रोफेशन एवं व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। साथियों से वैचारिक मतांतर हो सकते हैं।जीवन-साथी का सहयोग मिलेगा।कार्यों को गति प्राप्त होगी एवं समस्याओं का निदान होगा। विवादों के अंत के साथ ही परिवार एवं समाज में सौहार्द्र निर्मित होगा।वाहन चालन में सचेत रहें एवं जोखिमपूर्ण कार्यों को नहीं करें।

शुभ अंक—7, शुभ रंग—सफेद

बृश्चिक- आज कार्यस्थल पर केवल अपने कार्य पर ध्यान दें,कम समय में ज्यादा लाभ वाली योजनाओं से दूर रहें।पीछे छूटने की चिंता एवं अच्छे परिणाम को प्राप्त करने के दबाव को छोड़कर मेहनत से आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी।निराशा को त्यागकर अपनी हिम्मत का सहारा रखें।प्रेम संबंधों में किसी दूसरे के कारण गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं.जो भी कार्य आपने लिया है,उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें।

शुभ अंक—8, शुभ रंग—मैरून

धनु- आज मन प्रसन्न रहेगा एवं उत्साह में वृद्धि होगी। न्यायालयीन एवं संपत्ति के मामलों में विजय प्राप्त होगी। प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर वातावरण मनमाफिक रहेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है।नकारात्मकता को हावी नहीं होने दें।नौकरी में सुखद परिवर्तन भी हो सकता है। व्यापार बदलने का विचार नही करें एवं किसी बड़े निवेश का चयन नही करें।

शुभ अंक—4, शुभ रंग— नारंगी

मकर- आज परिवार के साथ धार्मिक यात्राओं पर भी जा सकते हैं.इस समय आपको परिवार की ओर से कुछ लाभ हो सकता है या कोई सहायता प्राप्त हो सकती है.अवांछित लोगों से मिलना होगा। प्रेम के लिए यह समय अनुकूल है।जीवन साथी के साथ वाद विवाद में वृद्धि हो सकती है इसलिए स्वयं को शांत बनाए रखने की कोशिश करें।

शुभ अंक—7, शुभ रंग—क्रीम

कुम्भराशि-आज निर्णयों को कई बार बदलना पड़ सकता है। धन की आवश्यकता के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।लाभ में वृद्धि के आसार बनेंगे एवं समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों में जाना पड़ सकता है। संतान से सुख प्राप्त होगा। पिता से सहयोग मिलेगा।पदोन्नति के अवसर मिलेंगे।जीवनसाथी की सलाह महत्वपूर्ण होगी।

शुभ अंक—2, शुभ रंग—नीला

मीनराशि-आज संतान के किसी मामले में हस्तक्षेप करना पड़ सकता है। परिवार की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।सगे-संबंधियों का सहयेाग मिलेगा एवं आत्मविश्वास प्रबल रहेगा।कार्य के प्रति उत्साहित रहेंगे।लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे।वैभव में वृद्धि होगी।शीघ्रता से कार्य करने की चाह में कार्य बिगड़ सकता है।

शुभ अंक—4, शुभ रंग— नारंगी

Share This Article