आज का राशिफल 22 अगस्त 2021: अत्यधिक चिंता और तनाव से बचें मेष राशि वाले, जानिए आज का राशिफल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आपकी राशि बताती है कि आपका दिन कैसा रहेगा। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज 22 अगस्त 2021 और दिन रविवार है। आज का दिन कुछ राशिवालों के लिए काफी अच्छा रहेगा तो कुछ को मुश्किलों का सामने करना पड़ सकता है। जानिए क्या है आपकी आज की राशिफल।

मेष- मेष राशिवालों के लिए अत्यधिक चिंता और तनाव जोखिम भरा हो सकता है। आर्थिक उन्नति का समय है। सभी का सहयोग मिलेगा. कार्य व्यापार में अनुकूलता से उत्साहित रहेंगे। चर्चाओं में सफल होंगे। नए अवसरों भुनाएंगे। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मेष राशिवाले अपनी सक्रियता बढ़ाएं।

वृष- बड़े लक्ष्यों और योजनाओं पर फोकस रहेगा। लेकिन आप मानसिक और शारीरिक तौर पर थकान महसूस कर सकते हैं इसलिए थोड़ा-सा आराम और पौष्टिक आहार आपके ऊर्जा-स्तर को उठाए रखने में अहम साबित होगा। लाभ प्रतिशत बढ़त पर रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णयों में तेजी दिखाएंगे। आत्मविश्वास से अपनी जगह बनाएंगे. प्रबंधन प्रशासन हित में रहेगा।

मिथुन- आपको व्यर्थ के तनाव से बचने के लिए अपने जज़्बात क़ाबू में रखने की ज़रूरत है।  भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी और आप तेजी से आगे बढ़ते रहेंगे। अनुशासन का लाभ मिलेगा। वैदेशिक मामले गति लेंगे। कारोबारी यात्रा हो सकती है. तेजी बनाए रखें अवरोध हटेंगे।

वृश्चिक- कार्य व्यापार में श्रेष्ठ परिणाम पाएंगे. परिजनों का सहयोग मिलेगा. संसाधनों में वृद्धि होगी. भवन वाहन में रुचि लेंगे. विनम्रता से काम लें. तेज…

कर्क- दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  अपना रुटीन बेहतर बनाए रखें। आकस्मिक लाभ संभव है। महत्वपूर्ण कार्यों में जल्दबाजी न करें। स्मार्ट वर्किंग पर जोर दें। करीबी सहयोगी रहेंगे। स्वास्थ्य और खानपान का ख्याल रखें।

सिंह- आपके लिए आज कामकाज प्रभावशाली रहेगा और साझा प्रयास बेहतर होंगे। सभी का साथ और विश्वास जीतेंगे। महत्वपूर्ण योजनाएं गति लेंगी। निजी मामलों में धैर्य रखें। भूमिभवन के विषय के पक्ष में रहेगा। आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा।

कन्या- अपने वज़न पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें। छोटे भाई-बहन आपसे राय मांग सकते हैं।  साथ ही आपके लिए परिश्रम का समय है। कामकाज में बेहतर परिणाम बनेंगे। बुद्धि और शक्ति का समन्वय शुभता बढ़ाएगा। जिम्मेदारी का भाव रहेगा। पेशेवरता पर भरोसा बढ़ेगा। लेनदेन में सतर्क रहें।

तुला- मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. तेजी से आगे बढ़ेंगे।प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। अवसरों का लाभ उठाएंगे। आर्थिक मामलों की मजबूती बढ़ेगी।

वृश्चिक- कार्य व्यापार में श्रेष्ठ परिणाम पाएंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। संसाधनों में वृद्धि होगी. भवन वाहन में रुचि लेंगे। विनम्रता से काम लें।तेजी बनी रहेगी।

धनु- संचार संवाद बढ़ेगा। वाणी व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। तर्कशीलता से काम लेंगे. वाणिज्यिक विषयों में रुचि रह सकती है। मेलजोल में सहज रहेंगे। सक्रियता बढ़ाएं।

मकर- लाभ और प्रभाव में वृद्धि होगी। अति उत्साह से बचें। लोगों से काम निकालने में सफल होंगे। शुभ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अपनों के प्रति रुझान रहेगा। संग्रह बढ़ेगा।

कुंभ- सभी क्षेत्रों में बेहतर परिणाम बनेंगे। सृजनात्मकता और सकारात्मकता को बढ़ावा मिलेगा।योजनाएं आगे बढ़ेंगी।साझा प्रयास फलेंगे। शुभ प्रस्ताव प्राप्त। चर्चाओं में प्रमुख्ता में शामिल रहेंगे।

मीन- आय व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। निवेश की संभावनाओं पर विचार करेंगे। लाभ प्रतिशत अपेक्षित रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य रखें। पूर्व मामले उभर सकते हैं। दिखावे से बचेंगे। नियम रखेंगे।

Share This Article