भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार अजय मंडल ने अपना नामांकन दाखिल किया

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर : लोकसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार अजय मंडल ने अपना नामांकन जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के कार्यालय में दाखिल किया।

इसके पूर्व अजय मंडल अपने सभी दलों के समर्थक के साथ गौशाला परिसर से पूजा अर्चना के बाद जुलूस निकालकर भागलपुर के समाहरणालय गेट पर पहुंचे जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष शाह ,जनता दल यूनाइटेड के जिला मीडिया प्रभारी शिशुपाल भारती, जनता दल यूनाइटेड के सुद्दू साई,गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल सुल्तानगंज के विधायक डॉ ललित नारायण मंडल सहित सभी पार्टी के कार्यकरता शामिल थे ।पूरा सड़क नरेंद्र मोदी जिंदाबाद नीतीश कुमार जिंदाबाद सम्राट चौधरी जिंदाबाद के नारों से गुजंता रहा ।नामांकन के बाद अजय मंडल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जो बचा हुआ कार्य है उसे जल्द पूरा करूंगा साथ ही जीतने के बाद हमारी पहली प्राथमिकता भागलपुर में हवाई अड्डा का निर्माण होना है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। आपको बता दें कि भागलपुर से अजय मंडल जनता दल यूनाइटेड के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article