News PR Live
आवाज जनता की

बेगूसराय में दो बाइक की टक्कर से हादसा, दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत, दो अन्य जख्मी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में दो अन्य लोग जख्मी हो गये, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के NH-31 पर पेट्रोल पंप के पास की है। बताया जा रहा है कि ये हादसा दो बाइक में सीधी टक्कर से हुआ है। टक्कर इतना जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। इधर दोनों घायलों को इलाज के लिए बलिया पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना के बाद दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.