हाजीपुर में ‘आदियोगी’ प्रतिमा का अनावरण, पूर्व मंत्री संजय सिंह ने दिया आध्यात्मिक संदेश

A devotional atmosphere reigns in Hajipur, with the grand unveiling of the 'Adiyogi' statue amid chanting of Vedic mantras

Rashmi Tiwari

वैशाली जिले के दामोदर नगर सेक्टर (B), हाथसारगंज में आज एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के पूर्व लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) मंत्री संजय सिंह ने ओम कालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भगवान शिव के स्वरूप ‘आदियोगी’ की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अवधेश सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन संध्या 3:00 बजे शुभ मुहूर्त में किया गया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच ‘आदियोगी’ की प्रतिमा का अनावरण संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही।
सनातन संस्कृति और योग पर जोर
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री संजय सिंह ने कहा बिहार की धरती हमेशा से ज्ञान और अध्यात्म की केंद्र रही है। आदियोगी महादेव की यह प्रतिमा समाज को अनुशासन और आंतरिक शांति का संदेश देगी। मंदिर केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान के रक्षक हैं।
भव्य स्वागत और सराहना
मंदिर पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों और मंदिर समिति द्वारा पूर्व मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। वहीं विधायक अवधेश सिंह ने भी अपने संबोधन में क्षेत्र के धार्मिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने इसे एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बताया।

Share This Article