भागलपुर में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन सक्रिय, डीएम ने राजनीतिक दलों संग की अहम बैठक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिले में सक्रिय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की बैठक में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे.

इस दौरान डीएम ने चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई जिलाधिकारी डॉ. चौधरी ने कहा कि मतदाता सूची के अद्यतन का कार्य जारी है और इसमें राजनीतिक दलों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी दल मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया में सहयोग करेंगे, ताकि एक सशक्त और पारदर्शी लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत किया जा सके डीएम ने बैठक के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर से मतदाताओं को जागरूक करें, ताकि हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके और वह निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article