CM नीतीश के बाद उनके अधिकारी भी लगाएंगे जनता दरबार, लोगों की सम्सयाओं का करेंगे समाधान

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार के बाद अब शुक्रवार को अधिकारी जनता दरबार लगाएंगे। बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने सभी विभागीय आला अधिकारी प्रमंडलीय, आयुक्त और डीएम को निर्देश जारी किया है।

निर्देश के अनुसार हर शुक्रवार को पदाधिकारी आम लोगों से कार्यालय में मिलेंगे। उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उसका समाधान भी करेंगे। मुख्य सचिव ने स्पष्ट कर दिया है कि हर शुक्रवार को लोगों की समस्याएं सुनी जाए। सोमवार,मंगलवार और शुक्रवार को पदाधिकारी राज्य मुख्यालय में रहेंगे। इसके अलावा हर हफ्ते 2 दिन क्षेत्र में जाकर विभाग के चल रहे कार्यों का निरीक्षण प्रधान सचिव और सचिव खुद करेंगे।

Share This Article