ब्‍यूटी पार्लर में आईब्रो बनवाने के बाद संचालिका पर कैंची से किए ताबड़तोड़ वार,

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-  शहर के भीड़-भाड़ वाले मुख्य बाजार में संचालित ब्यूटी पार्लर में घुसकर नकाबपोश महिलाओं ने पार्लर संचालिका सीता कुमारी (30) पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया। नकाबपोश हमलवारों ने सीता के हाथ बांधकर उसके समूचे शरीर पर कैंची से कई हमले करने के साथ बिजली के तार से उसकी गला घोंटने का भी प्रयास किया। महिला को इलाज के लिए गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सीता का पति रंजीत कुमार भी शेखपुरा में प्राइवेट जॉब करता है। ये लोग शेखपुरा के ही गोला रोड के निवासी हैं। शेखपुरा थाना के एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया है और घायल महिला के बयान की प्रतीक्षा की जा रही है। इस तरह की घटना को किसने अंजाम दिया और इसके क्या कारण हो सकते हैं, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

यह ब्यूटी पार्लर कटरा चौक और चांदनी चौक के बीच बंगालीपर मोड़ के निकट पहली मंजिल पर अवस्थित है। ब्यूटी पार्लर संचालिका सीता पर हुए हमले से ब्यूटी पार्लर का समूचा फर्श खून से लाल हो गया। फर्श पर लेडीज बैग, चूड़ी, पायल भी टूटे पड़े मिले हैं। बीच बाजार में इस तरह की पहली घटना ने सभी को चकित कर दिया है।

पुलिस ने टेलरिंग हाउस के लोगों से भी पूछताछ की है। हमलावरों के भाग जाने के काफी देर बाद लहूलुहान सीता ने स्वयं बाहर निकलकर इसकी सूचना बगल वालों को दी।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article